Menu
blogid : 12543 postid : 746671

मुबारकबाद। मुबारकबाद।। दिली मुबारकबाद।।।

SHAHENSHAH KI QALAM SE! शहंशाह की क़लम से!
SHAHENSHAH KI QALAM SE! शहंशाह की क़लम से!
  • 62 Posts
  • 43 Comments

मुबारकबाद। मुबारकबाद।। दिली मुबारकबाद।।। 26.05.2014, सोमवार

अजीमुश्शान जम्हूरी मुल्क हिन्दुस्तान की नई सरकार को तहे दिल से मुबारकबाद।

आज जब नई सरकार की हलफ बरदारी हो रही है। आम अवाम में भी कई नई उम्मीदें जागी हैं। हम भी इस उम्मीद के साथ कि:

1- मुल्क में पूंजीवादी राजनैतिक व्यवस्था लागू नहीं होगी।

2-सरमायादारों और कारपोरेट घरानों की सहूलियतों और रियायतों के साथ आम अवाम, मजदूरों और किसानो के जायज़ हकों का ख्याल भी रखा जाएगा। उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

3- विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special Economic Zone) में स्थित कारखानों में ट्रेड यूनियन के गठन पर से प्रतिबन्ध हटाकर मजदूरों को उनका संवैधानिक अधिकार-पुन:दिया जाएगा। ताकि इन कारखानों में मेहनतकशों का हो रहा शोषण समाप्त हो सके।

4- शिक्षा, स्वास्थ, रोज़गार, विकास और मूल भूत सुविधाएं में बिना भेद भाव के सभी की भागेदारी सुनिश्चित की जायेगी।

5- भ्रष्टाचार का जड़ से खात्मा होगा। सभी भ्रष्टाचारी जेल जायेंगे।

6- बड़ी मुश्किल से एक परिवार से मुक्ति पाने के बाद, अब किसी अन्य परिवार का सरकार के निर्णयों में दखल नहीं होगा।

इंशाल्लाह, नया सवेरा आयेगा। अच्छे दिन लाएगा।

नई मरकज़ी सरकार की कामयाबी की दिल की गहराईयों से दुआएं और मुबारकबाद।

जय हिन्द, हिन्दुस्तान जिंदाबाद।

सैयद शहंशाह हैदर आब्दी
वरिष्ठ समाजवादी चिंतक

कैम्प-132 KV S/S APTRANSCO NELLORE (A.P.)
rashtrapati bhavan

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply